'बांग्लादेश अराजकता की ओर...', शेख हसीना की हादी की मौत के बाद हुई हिंसा पर यूनुस सरकार पर टिप्पणी

On

ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी को शनिवार को ढाका विश्वविद्यालय में देश के राष्ट्रकवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया जा चुका है। हादी की मौत के बाद जो हिंसा देश में हुई है, उससे बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना बेहद आहत हैं। वह कहती हैं कि बांग्लादेश की यूनुस सरकार हिंसा रोकने में नाकाम रही। सरकार देश को अराजकता की ओर ले जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट में शेख हसीना ने यूनुस सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने और राजनीति से प्रेरित फैसले लेने का आरोप लगाया। अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने कहा कि उनके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया न्याय नहीं, राजनीतिक बदले का माध्यम है। हसीना ने हादी की मौत पर कहा यह दुखद हत्या उस कानून-व्यवस्था की कमी को दिखाती है जिसने उनकी सरकार को गिरा दिया था और यूनुस राज में यह और बढ़ गई है। हिंसा आम बात हो गई है। ऐसी घटनाएं बांग्लादेश को अंदर से अस्थिर कर रही हैं। भारत इस अराजकता, अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और उन सभी चीजों के खत्म होने का इंतजार कर रहा है जो हमने मिलकर बनाई थीं।

उन्होंने कहा कि जब आप अपनी सीमा के अंदर बुनियादी व्यवस्था बनाए नहीं रख सकते, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपकी विश्वसनीयता खत्म हो जाती है। यही यूनुस के बांग्लादेश की सच्चाई है। हसीना ने कहा कि अवामी लीग के बिना चुनाव, चुनाव नहीं बल्कि राज्याभिषेक होगा। ऐसे किसी भी चुनाव से बनने वाली सरकार में शासन करने का नैतिक अधिकार नहीं होगा।

हसीना ने भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक तनाव पर कहा कि यह पूरी तरह से यूनुस की वजह से है। उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार ने कट्टरपंथी तत्वों को संरक्षण दिया है। दोषी आतंकियों को जेल से छोड़ा है। इससे देश की धर्मनिरपेक्ष पहचान खतरे में पड़ गई है। उन्होंने आगाह किया कि यह सूरत-ए-हाल ना सिर्फ भारत, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश किए..श्रमिकों के प्रति सम्मान की तस्वीरें वायरल

   मुंबई। मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित साटम का रेलवे बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश किए..श्रमिकों के प्रति सम्मान की तस्वीरें वायरल

गल्ला व्यापारी के मुनीम से 14 लाख की लूट का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

   सागर । मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय में मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलाली पुल, खुरई रोड पर गल्ला व्यापारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
गल्ला व्यापारी के मुनीम से 14 लाख की लूट का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों में आंशिक रुप से बदलाव की अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों...
Breaking News  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली 
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों में आंशिक रुप से बदलाव की अनुमति

हरियाणा में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल: 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन का ऐलान..कड़ाके की ठंड के बीच सरकार का बड़ा फैसला

   चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के मद्देनजर सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल: 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन का ऐलान..कड़ाके की ठंड के बीच सरकार का बड़ा फैसला

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

फिरोजाबाद। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा और हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले फर्जी जमानत गिरोह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

सहारनपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन

सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिहादियों द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन

सहारनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ

सहारनपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाआंे व छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति जागरूक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ