प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की कई विशेष योजना बनाई है। हर साल सेवा पखवाड़ा के आयोजन के साथ 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें मैराथन दौड़, स्वास्थ्य शिविर औऱ डॉक्यूमेंट्री, प्रदर्शनी आयोजित करना शामिल है। यह कार्यक्रम जिले से मंडल तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 75 शहरों में नमो पार्क विकसित करने की भी योजना है। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जाएगी। एक मां पेड़ के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाए जाएंगे। 75 जिलों में जिला प्रशासन और वन विभाग से अनुमति लेकर नमो वन लगाए जाएंगे।



पार्टी के सूत्रों के अनुसार 17 सितंबर से 25 सितंबर तक हर जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ हर जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी चुनिंदा किताबें वितरित की जाएंगी। प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएंगी। वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा और विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास ने दी।

यहां पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता राधा मोहन अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर और 25 सितंबर को दो गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा जिसका विषय सेवा पखवाड़ा, विकसित भारत, दीन दयाल उपाध्याय के जीवन होगा। इसके साथ देश के हर शहर में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके साथ

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 2 अक्टूबर को गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ आम जनता से खादी और हस्तकरघा निर्मित वस्त्रों की खरीदारी का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के तहत न केवल अस्पतालों का निर्माण और आरोग्य मंदिरों की शुरुआत होगी, बल्कि 75 अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

अनमोल वचन

पौराणिक हिन्दू परंपरा के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक पितृपक्ष मनाया जाता है, जिसे...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अनमोल वचन

दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

मेष- कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एशिया कप हमेशा ही रोमांच और गर्व का मौका लेकर आता है भारत ने इस टूर्नामेंट...
खेल 
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव...
Breaking News  राष्ट्रीय 
GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

जिनेवा। अमेरिका में नए टैरिफ लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) परिसर में शनिवार को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने प्रदेश की सरकारी व्यवस्था को कठघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र की खुशहालपुर चौकी के अंतर्गत एक युवती के लापता होने का मामला...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन

Sambhal News: संभल जिले के भावलपुर बासली गांव में शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां एक ही...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन