हरदोई में प्रधान पति ने साथियों संग की चाचा की हत्या
जांच के दौरान आरोप है कि सोमेंद्र और उसके गुर्गों ने अरविंद के साथ खुलेआम गाली-गलौज,मारपीट और अभद्रता की और लेखपाल से कागजात तक छीन लिए। इसकी शिकायत करने अरविंद अपने भाई के साथ कोतवाली चला गया।पीछे घर पर अकेले मौजूद अशोक सिंह को निशाना बना लिया गया। आरोप है कि इसी दौरान सोमेंद्र और उसके साथियों ने घर में घुसकर अशोक सिंह पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया,जब तक उनका शरीर जवाब नहीं दे गया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
