अनुज चौधरी मामला: अदालत बनाम पुलिस? ST हसन ने उठाए तीखे सवाल
मुरादाबाद। संभल हिंसा से जुड़े विवादित मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एस.टी. हसन ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने फायदे के लिए अपराधियों का इस्तेमाल किया और जब वे उपयोगी नहीं रहे तो उन्हें किनारे कर दिया।
एस.टी. हसन ने अनुज चौधरी को लेकर कहा कि अदालत ने एक मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है और यह तय करना कि अनुज चौधरी अपराधी हैं या नहीं, केवल अदालत का काम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी किसी को दोषी या निर्दोष कहना जल्दबाज़ी होगी, कानून अपना रास्ता खुद तय करेगा।
सपा नेता ने संभल पुलिस द्वारा अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों को बचाने का प्रयास प्रतीत होता है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पुलिस को हाईकोर्ट जाने का अधिकार है, लेकिन यदि हाईकोर्ट में भी वही फैसला कायम रहता है तो सुप्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है।
ये भी पढ़ें लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर माराएस.टी. हसन के बयान ने राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है, और मामला अब कानून के माध्यम से हल होने की ओर बढ़ रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां