मुजफ्फरनगर में बिना रुके निकले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, देखते रह गए कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में दिल्ली–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला, जब सूचना मिली कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जनपद सहारनपुर के देवबंद जा रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए देवबंद जा रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष के न रुकने से कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। सेल्फी और फोटो खिंचवाने की चाह लिए पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बिना मुलाकात किए ही वापस लौट गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से भी कोई बातचीत नहीं की।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को देवबंद में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम के तहत जाना था। उन्होंने पहले ही फूल-मालाएं स्वीकार न करने की बात कह दी थी। समय की कमी के चलते वे सीधे निकल गए, जिस कारण मीडिया से बातचीत भी संभव नहीं हो सकी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
