बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला: काफिले को बम से उड़ाया, 6 जवानों की मौत

On
अर्चना सिंह Picture



क्वेटा (बलोचिस्तान)। बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने दावा किया है कि नौ जनवरी को पाकिस्तान की सेना के काफिले पर फ्रंट के हमले में छह जवान मारे गए। प्रवक्ता ने मीडिया को भेजे बयान में कहा कि फ्रंट के लड़ाकों ने दोपहर करीब एक बजे सेंट्रल हाइवे पर ओरनाच क्रॉस पर सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया।


द बलोचिस्तान पोस्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि सैन्य काफिले के एक वाहन पर भीषण हमला हुआ। इस वाहन में सवार छह जवान मौके पर ही मारे गए। सैन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मेजर घोरम बलोच ने कहा कि बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने ओरनाच में कब्जा करने वाली पाकिस्तान की सेना के काफिले पर हमले में छह कर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी लेता है।

उल्लेखनीय है कि बीएलएफ बलोचिस्तान की आजादी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर है। बलोचिस्तान में आजादी का आंदोलन 1947 में भारत के विभाजन के बाद शुरू हुआ। कलात रियासत को पाकिस्तान में जबरन मिलाने के बाद तब से बलोच राष्ट्रवादी अपने क्षेत्र की पूर्ण स्वतंत्रता और अपने प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। 2004 से बीएलएफ, बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) और बलोच रिपब्लिकन आर्मी (बीआरए) जैसे विद्रोही समूह सक्रिय हैं।

ऐतिहासिक तथ्य है कि 1947 में कलात रियासत ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया, मगर 1948 में पाकिस्तान की सेना ने इसे जबरन पाकिस्तान में मिला लिया। बलोच विद्रोही अपने क्षेत्र की स्वतंत्रता, राजनीतिक स्वायत्तता और प्राकृतिक संसाधनों (जैसे गैस और खनिज) पर नियंत्रण चाहते हैं। बलोच राष्ट्रवादियों का मानना है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) उनकी जमीन पर विदेशी कब्जे को मजबूत करता है। यह गलियारा नहीं बनना चाहिए। आज बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम विकसित प्रांत है। बलोच राष्ट्रवादियों और इस्लामाबाद के बीच संघर्ष जारी है। बलोच अपने शोषण और उपेक्षा के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा में सास ने दबंग बहू व विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-दो में एक महिला ने अपनी दबंग बहू तथा उसके परिवार के लोगों के खिलाफ...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सास ने दबंग बहू व विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया

नई दिल्‍ली। आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्‍छी खबर है। विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और कर सुधारों...
Breaking News  बिज़नेस 
विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया

केंद्रीय गृह सचिव ने सुरक्षा स्थिति पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ बैठक की..आतंकवाद विरोधी अभियान और गणतंत्र दिवस सुरक्षा पर हुई चर्चा

जम्मू। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक की और सुरक्षा स्थिति...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्रीय गृह सचिव ने सुरक्षा स्थिति पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ बैठक की..आतंकवाद विरोधी अभियान और गणतंत्र दिवस सुरक्षा पर हुई चर्चा

बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, इलाके में हड़कंप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इनकम टैक्स विभाग...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, इलाके में हड़कंप

चंदा नहीं देने पर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनी

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार-गुरूवार की देर रात्रि चंदा नहीं देने की रंजिश को लेकर एक युवक...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
चंदा नहीं देने पर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनी

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, इलाके में हड़कंप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इनकम टैक्स विभाग...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, इलाके में हड़कंप

अगले चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा, अपने दम पर बनाएंगे सरकार: मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दलिताें व शोषितों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अगले चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा, अपने दम पर बनाएंगे सरकार: मायावती

बरेली: रंजिश में दुकान में लगा दी आग, तीन आरोपित गिरफ्तार

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक दुकान में आग लगाकर लाखों रुपये का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बरेली: रंजिश में दुकान में लगा दी आग, तीन आरोपित गिरफ्तार

हनी सिंह ठंड को लेकर दिए बयान पर घिरे, अयोध्या के संत बोले-सिंगर समाज के लिए कलंक

अयोध्या। मशहूर सिंगर हनी सिंह अपने एक शो के दौरान दिए बयानों के लिए विवादों में घिर गए हैं। सोशल...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
हनी सिंह ठंड को लेकर दिए बयान पर घिरे, अयोध्या के संत बोले-सिंगर समाज के लिए कलंक