नोएडा में सास ने दबंग बहू व विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

On
प्रेमा राय Picture

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-दो में एक महिला ने अपनी दबंग बहू तथा उसके परिवार के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके अलावा थाना नॉलेज पार्क में एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शिखा उपाध्याय नाम एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अल्फा-टू स्थित एक सोसायटी में रहती हैं। महिला के अनुसार बेटा अभिषेक की शादी वर्ष 2023 में शिखा पुत्री जयवीर सिंह निवासी करनाल के साथ हुई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के समय से ही उसकी बहू परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करती है। महिला के अनुसार बहू पूर्व में लाखों रुपए कीमत के जेवरात लेकर घर से चली गई थी। उसके बाद फिर से वह घर आई तथा उसने परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की। महिला का आरोप है कि उसकी बहू अपने परिजन जयवीर सिंह, रेखा रानी, ऋतिक, जसवीर सिंह आदि के साथ मिलकर घर से दोबारा से लाखों रुपए के जेवरात लेकर चली गई है। जब बेटे ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरे मामले में थाना नॉलेज पार्क में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि हिमानी नाम एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी शादी मलय प्रिदर्शन पुत्र दीनबंधु के साथ 13 जुलाई वर्ष 2016 को हुई थी। महिला के अनुसार उसके परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया। महिला का आरोप है कि उसके पति उसके साथ मारपीट करते हैं, तथा गाली- गलौज करते हैं। महिला के अनुसार उसके ससुर और सास भी उसका उत्पीड़न करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले मे महिला ने अपने पति मलय प्रियदर्शन, ससुर डॉक्टर दीनबंधु बेहरा तथा सास उत्कालिका स्वैन के खिलाफ  घरेलू हिंसा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवक कर रहा है दूसरी शादी

नोएडा के थाना सेक्टर 39 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उससे मंदिर में शादी किया तथा 4 वर्ष तक उसके शारीरिक संबंध रहे। महिला के अनुसार इसी बीच वह गर्भवती हुई, तथा आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। महिला का आरोप है कि अब वह दूसरी शादी करना चाह रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि छलेरा गांव में रहने वाली एक महिला ने  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीते 4 वर्ष से वह कृष्ण कुमार उर्फ आकाश पुत्र सोमवीर निवासी जनपद संभल के साथ  सहमति संबंध में रह रही है।  महिला के अनुसार इस बीच वह गर्भवती हो गई। कृष्ण कुमार ने तीन माह का गर्भ गिरवा दिया। महिला का आरोप है कि अब उसे पता चला है कि कृष्ण कुमार उसे छोड़कर दूसरी शादी कर रहा है। जब उसने मना किया तो वह उसकी बात को नहीं मान रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस व कंटेनर की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

नूंह। नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बार फिर दर्दनाक सड़क...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस व कंटेनर की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

सिख गुरुओं के विवादित वायरल वीडियो पर अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए सीएम भगवंत मान

- वायरल वीडियो को बताया नकली, कहा-देश की किसी भी लैब से करवाई जा सकती है जांचचंडीगढ़। सिख गुरुओं...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
सिख गुरुओं के विवादित वायरल वीडियो पर अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए सीएम भगवंत मान

सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्‍ली। सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण बुधवार देर रात नई दिल्‍ली लौट...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला व तीन बच्चों के शव बरामद, चार दिन से थे लापता

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। गुरुवार को अहियापुर थाना...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला व तीन बच्चों के शव बरामद, चार दिन से थे लापता

फ्लिपकार्ट ने जेन ड्यूक को मुख्य नैतिकता एवं अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया

नई दिल्‍ली/बेंगलुरु। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने जेन ड्यूक को मुख्य नैतिकता एवं अनुपालन अधिकारी (सीईसीओ) नियुक्त...
Breaking News  बिज़नेस 
फ्लिपकार्ट ने जेन ड्यूक को मुख्य नैतिकता एवं अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया

उत्तर प्रदेश

ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजरायल का हाथ : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

बरेल । ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजरायल का हाथ : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

सलमान नहीं… शाहरुख थे निशाने पर! मंत्री रघुराज सिंह के बयान ने पलटी मारी या कहानी?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ऐसा बयान सामने आया है, जहां शब्द पहले दौड़ पड़े और...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सलमान नहीं… शाहरुख थे निशाने पर! मंत्री रघुराज सिंह के बयान ने पलटी मारी या कहानी?

बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, इलाके में हड़कंप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इनकम टैक्स विभाग...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, इलाके में हड़कंप

अगले चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा, अपने दम पर बनाएंगे सरकार: मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दलिताें व शोषितों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अगले चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा, अपने दम पर बनाएंगे सरकार: मायावती