मायावती का 70वें जन्मदिन पर 'महा-ऐलान': 2027 में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा; गठबंधन को 'ना', ब्राह्मणों को 'हाँ'

On
School Ad

लखनऊ (Lucknow)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार को लखनऊ स्थित बसपा मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने स्पष्ट किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने बूते पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

गठबंधन से बसपा को नुकसान: मायावती

मायावती ने दो टूक शब्दों में कहा कि अतीत के अनुभवों ने सिखाया है कि गठबंधन करने पर दलित वोट तो दूसरी पार्टियों को ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन अन्य पार्टियों (खासकर अपर कास्ट) का वोट बसपा को नहीं मिलता। उन्होंने कहा, "विपक्षी दल बसपा के दलित वोट बैंक के लालच में गठबंधन चाहते हैं। जब तक हमें अपर कास्ट का वोट मिलने का पक्का भरोसा नहीं होगा, हम अकेले ही लड़ेंगे और इसमें अभी बरसों लगेंगे।"

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला: काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक, तालिबान का दावा- 'मारे गए बेगुनाह नागरिक' ये भी पढ़ें  पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला: काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक, तालिबान का दावा- 'मारे गए बेगुनाह नागरिक'

ब्राह्मण कार्ड और कानून व्यवस्था पर प्रहार

बसपा प्रमुख ने भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए बड़ा दांव खेला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में ब्राह्मणों को उचित भागीदारी और मान-सम्मान मिला था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में ब्राह्मण, यादव, गुर्जर और दलित सभी समाज दुखी हैं और बसपा के शासन को याद कर रहे हैं। मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा ने 'साम, दाम, दंड, भेद' अपनाकर बसपा को कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन दलित समाज पूरी तरह एकजुट है।

खुशियां मातम में बदलीं: बांग्लादेश में दो बसों में टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 14 की मौत, बीएनपी नेता के घर मातम ये भी पढ़ें  खुशियां मातम में बदलीं: बांग्लादेश में दो बसों में टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 14 की मौत, बीएनपी नेता के घर मातम

ईवीएम और लोकतंत्र पर सवाल

मायावती ने एक बार फिर EVM में धांधली और बेईमानी की चर्चा करते हुए समाज को सजग रहने को कहा। उन्होंने एसआईआर (SIR) को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी चिंता जताई और कार्यकर्ताओं से मिशन की रक्षा के लिए किसी भी दबाव या लालच में न आने का आह्वान किया।

बस्ती में स्वास्थ्य विभाग में घूस कांड! एरियर भुगतान के नाम पर बाबू ने लिए 45 हजार ये भी पढ़ें  बस्ती में स्वास्थ्य विभाग में घूस कांड! एरियर भुगतान के नाम पर बाबू ने लिए 45 हजार

मायावती के इस ऐलान के बाद जहाँ एनडीए खेमे में हलचल है, वहीं कांग्रेस ने उन्हें 'कंफ्यूज्ड' करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि मायावती को पहले अपनी विचारधारा स्पष्ट करनी चाहिए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

 
Views: 93

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ़्फ़रनगर: चरथावल में चलती बाइक में आग, बाल-बाल बचा बाइक सवार

चरथावल। स्थानीय क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर: चरथावल में चलती बाइक में आग, बाल-बाल बचा बाइक सवार

Maruti Suzuki XL6 6 सीटर लग्जरी MPV की कीमत जानकर चौंक जाएंगे बड़ी फैमिली के लिए सबसे शानदार कार

अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो दिखने में SUV जैसी हो अंदर से ...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Suzuki XL6 6 सीटर लग्जरी MPV की कीमत जानकर चौंक जाएंगे बड़ी फैमिली के लिए सबसे शानदार कार

1 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं Maruti Wagon R CNG हर महीने सिर्फ 8740 रुपये EMI में जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

अगर आप एक सस्ती भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली कार खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर ...
ऑटोमोबाइल 
1 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं Maruti Wagon R CNG हर महीने सिर्फ 8740 रुपये EMI में जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

नोएडा में सफल रहा राष्ट्रीय लोक अदालत, 9 लाख 26 हजार 280 वादों का निस्तारण

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 9 लाख 26 हजार 280 वादों का सफलता पूर्वक निस्तारण...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सफल रहा राष्ट्रीय लोक अदालत, 9 लाख 26 हजार 280 वादों का निस्तारण

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मुरादाबाद। जिले में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

   मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ के तत्वावधान में रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अखिल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम