चंदा नहीं देने पर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनी

On
अर्चना सिंह Picture



सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार-गुरूवार की देर रात्रि चंदा नहीं देने की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ और लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने थाना पहुंचकर आरोपितो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में थाना डूंडासिवनी ने देर रात्रि आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महावीर वार्ड गणेश चौक निवासी युवक फ्लैट किराये पर दिलाने का कार्य करता है। बताया गया कि राहुल उर्फ गोहटा चन्द्रहास द्वारा पिछले कई दिनों से पीजी कॉलेज ग्राउंड में चल रहे कुश्ती दंगल के लिए चंदा मांगा जा रहा था। चंदा न देने के कारण पीड़ित ने राहुल का फोन उठाना बंद कर दिया था। 14 जनवरी 2026 की रात करीब 8.15 बजे पीड़ित अपने दो दोस्तों के साथ जबलपुर बायपास स्थित ग्राम नगझर मैगी पॉइंट गया था। पीड़ित कार में बैठा था, इसी दौरान राहुल अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल और बोलेरो से वहां पहुंचा। आरोप है कि राहुल ने पहले एक दोस्त पर बेसबॉल के डंडे से सिर पर वार किया, इसके बाद पीड़ित की कार के शीशे तोड़ दिए।

पीड़ित के अनुसार आरोपितो ने उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर, कान, चेहरे और सीने में चोट आई। इसी दौरान गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली गई। जाते-जाते आरोपितो ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय मौके पर मौजूद दुकानदारों और पीड़ित के दोस्तों ने पूरी वारदात देखी। पीड़ित की शिकायत पर डूंडासिवनी ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 309(4), 324(4), 296(ए), 115(2), 118(1), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

एआई और सोशल मीडिया का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की चेतावनी

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एआई और सोशल मीडिया का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की चेतावनी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस व कंटेनर की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

नूंह। नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बार फिर दर्दनाक सड़क...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस व कंटेनर की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

सिख गुरुओं के विवादित वायरल वीडियो पर अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए सीएम भगवंत मान

- वायरल वीडियो को बताया नकली, कहा-देश की किसी भी लैब से करवाई जा सकती है जांचचंडीगढ़। सिख गुरुओं...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
सिख गुरुओं के विवादित वायरल वीडियो पर अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए सीएम भगवंत मान

सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्‍ली। सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण बुधवार देर रात नई दिल्‍ली लौट...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला व तीन बच्चों के शव बरामद, चार दिन से थे लापता

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। गुरुवार को अहियापुर थाना...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला व तीन बच्चों के शव बरामद, चार दिन से थे लापता

उत्तर प्रदेश

ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजरायल का हाथ : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

बरेल । ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजरायल का हाथ : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

सलमान नहीं… शाहरुख थे निशाने पर! मंत्री रघुराज सिंह के बयान ने पलटी मारी या कहानी?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ऐसा बयान सामने आया है, जहां शब्द पहले दौड़ पड़े और...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सलमान नहीं… शाहरुख थे निशाने पर! मंत्री रघुराज सिंह के बयान ने पलटी मारी या कहानी?

बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, इलाके में हड़कंप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इनकम टैक्स विभाग...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, इलाके में हड़कंप

अगले चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा, अपने दम पर बनाएंगे सरकार: मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दलिताें व शोषितों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अगले चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा, अपने दम पर बनाएंगे सरकार: मायावती