बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला व तीन बच्चों के शव बरामद, चार दिन से थे लापता
मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। गुरुवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास गंडक नदी से चारों शव बरामद किए गए। मृत महिला पिछले चार दिनों से बच्चों के साथ लापता थी।

अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मृत महिला की पहचान ऑटो चालक कृष्ण मोहन की पत्नी ममता के रूप में हुई है। ममता कुछ दिन पहले अपने तीन बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद पति ने अहियापुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित पति कृष्ण मोहन ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। उसी दौरान उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, ममता बिना किसी को बताए घर से निकली थी और जरूरी सामान भी साथ नहीं ले गई थी।
परिजनों ने आशंका जताई है कि ममता और उसके बच्चों का अपहरण कर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश मिश्रा ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां