दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस व कंटेनर की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल
नूंह। नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक ट्रैवल बस गांव शेखपुर के पास आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल है, जबकि 5 से 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।
घायलों को तुरंत मांडीखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। देवेंद्र सिंह जांच अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान भवानी सिंह राजपूत पुत्र बाबू सिंह, निवासी गांव खेड़ा मंगल सिंह, जिला अलवर (राजस्थान) और मोहर सिंह मीणा निवासी गांव ढीगारिया भीम, तहसील बैजूपाला, जिला दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि भवानी सिंह बस का परिचालक था, जबकि मोहर सिंह मीणा दिल्ली पुलिस में तैनात जवान था, जो ड्यूटी के लिए दिल्ली जा रहा था। यह बस बालाजी से दिल्ली के धौला कुआं रूट पर चलती है। हादसा सुबह गुजर नंगला गांव के पास हुआ, उस समय घना कोहरा होने से दृश्यता बेहद कम थी। जाँच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हो चुकी है, शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां