एआई और सोशल मीडिया का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की चेतावनी

On
अर्चना सिंह Picture



नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और विश्वसनीय, पारदर्शी तथा जवाबदेह सोशल मीडिया ढांचे का निर्माण बहुत जरूरी है। एआई और सोशल मीडिया का दुरुपयोग दुष्प्रचार, साइबर अपराध और सामाजिक ध्रुवीकरण जैसी गंभीर चुनौतियां पैदा कर रहा है, जिनसे निपटना विश्व की विधायिकाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बिरला ने गुरुवार को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन में कहा कि एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों ने लोकतांत्रिक संस्थानों की कार्यकुशलता और प्रभावशीलता बढ़ाई है। भारत की संसद और विधानसभाओं को पेपरलेस बनाने और उन्हें एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संसद और सरकार के साझा प्रयासों से पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को हटाया गया है तथा नए जनकल्याणकारी कानून बनाए गए हैं। इन सुधारों से भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। बिरला ने कहा कि जनता की दृष्टि में संसदीय संस्थाओं की गरिमा, विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा बनाए रखना सभी लोकतांत्रिक इकाइयों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श से वैश्विक चुनौतियों के सामूहिक समाधान निकलेंगे और लोकतांत्रिक संस्थाओं में नागरिकों का विश्वास और गहरा होगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में 53 संप्रभु देशों की राष्ट्रीय संसदों के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी शामिल हुए हैं। इसके अलावा 14 अर्ध-स्वायत्त संसदों के पीठासीन अधिकारी, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के महासचिव तथा अन्य अधिकारी भी प्रतिनिधि के रूप में भाग ले रहे हैं।

इसके पूर्ण सत्रों में संसद में एआई के उपयोग के दौरान नवाचार, निगरानी और अनुकूलन के बीच संतुलन स्थापित करना, सोशल मीडिया का सांसदों पर प्रभाव, संसद के प्रति जन सामान्य की समझ बढ़ाने और मतदान के बाद भी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नवीन रणनीतियां, संसद सदस्यों और संसदीय कर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, और लोकतांत्रिक संस्थानों को सुदृढ़ बनाने में पीठासीन अधिकारियों की भूमिका जैसे कई विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 16 जनवरी तक चलेगा।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मृतक सोनू कश्यप के समर्थन में पुलकित कश्यप ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर। मृतक सोनू कश्यप की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर पुलकित कश्यप ने अनोखा प्रदर्शन किया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मृतक सोनू कश्यप के समर्थन में पुलकित कश्यप ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया

शीतलहर का कहर: मुजफ्फरनगर में कक्षा 8 तक के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ़ते कोहरे और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शीतलहर का कहर: मुजफ्फरनगर में कक्षा 8 तक के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित

शामली: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, समाज में रोष

शामली। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के माजरा रोड स्थित सुनारों वाली गली निवासी एक परिवार पर बेटी से छेड़छाड़ का...
Breaking News  शामली 
शामली: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, समाज में रोष

शामली: हाईवे पर घायल हिरन को बचाने उतरे डिप्टी कलेक्टर, उपचार के दौरान हिरन की मौत

शामली। मानवता की मिसाल पेश करते हुए डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन ने मेरठ-करनाल हाईवे पर काबडौत के पास घायल पड़े...
शामली 
शामली: हाईवे पर घायल हिरन को बचाने उतरे डिप्टी कलेक्टर, उपचार के दौरान हिरन की मौत

शामली: धीमानपुरा में किसान का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान पाए गए

शामली।  सवेरे शहर के धीमानपुरा में एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस...
शामली 
शामली: धीमानपुरा में किसान का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान पाए गए

उत्तर प्रदेश

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने लॉन्च की 50 करोड़ की सीयूसीईटी स्कॉलरशिप 2026-27

-एआई-ऑगमेंटेड स्मार्ट कैंपस से यूपी को बनाएगा देश का टॉप रिसर्च हब, 68 नए कोर्स भी लॉन्चझांसी। देश की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने लॉन्च की 50 करोड़ की सीयूसीईटी स्कॉलरशिप 2026-27

सहारनपुर: विवाहिता पवनीत कौर के साथ ससुराल में प्रताड़ना, सात के खिलाफ FIR दर्ज

सहारनपुर। सहारनपुर के थाना बाजार में बसंत विहार कॉलोनी निवासी एक विवाहिता पवनीत कौर ने तहरीर देकर बताया कि 20...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: विवाहिता पवनीत कौर के साथ ससुराल में प्रताड़ना, सात के खिलाफ FIR दर्ज

सहारनपुर: प्रजापति समिति के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट, चार आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

सहारनपुर।  प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति शामली के पूर्व अध्यक्ष ओमपाल सिंह के साथ सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: प्रजापति समिति के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट, चार आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित चीन के 11 मांझे के साथ युवक को गिरफ्तार किया

सहारनपुर (गागलहेडी)। सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेडी पुलिस ने प्रतिबंधित चीन के मांझे के साथ एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित चीन के 11 मांझे के साथ युवक को गिरफ्तार किया