मुज़फ्फरनगर में सियासी घमासान: पुलिस को चकमा देकर पहुँचे सपा विधायक अतुल प्रधान; पीड़ित परिवार को दी 1 लाख की मदद; सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मुज़फ्फरनगर/मेरठ। मेरठ के ज्वालागढ़ में हुए रोहित उर्फ सोनू कश्यप हत्याकांड ने अब बड़े सियासी टकराव का रूप ले लिया है। प्रशासन द्वारा नेताओं के प्रवेश पर लगाई गई तमाम बंदिशों और कड़ी घेराबंदी को धता बताते हुए सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान मुज़फ्फरनगर पहुँचने में सफल रहे। पुलिस को चकमा देकर शहर में दाखिल हुए विधायक सीधे सांसद हरेंद्र मलिक के प्रेमपुरी स्थित आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने मृतक सोनू कश्यप की बहन और परिजनों से मुलाकात की।

आर्थिक मदद और सरकार पर तीखा प्रहार

अतुल प्रधान ने पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए अपनी ओर से एक लाख रुपये की नकद सहायता प्रदान की। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी की ओर से दो लाख रुपये का चेक शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपा जाएगा।

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत ये भी पढ़ें  बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

विधायक ने 'डबल इंजन' की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के बजाय पीड़ितों के पास जाने वाले जनप्रतिनिधियों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, "सरकार और प्रशासन का रवैया पूरी तरह संवेदनहीन है। रास्ते में पिस्टल तानकर पुलिस खड़ी है जैसे कोई अघोषित आपातकाल हो।"

नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल ये भी पढ़ें  नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

मंत्रियों और भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

अतुल प्रधान ने स्थानीय मंत्रियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहा है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग मदद के बजाय जन्मदिन मनाकर उनकी पीड़ा का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार सच में पीड़ित के साथ है, तो उन्हें 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी दे, ताकि विपक्ष की राजनीति स्वतः समाप्त हो जाए। इसके अलावा उन्होंने पूर्व मंत्री संगीत सोम पर भी तंज कसते हुए उन्हें संवेदनहीन करार दिया।

मुज़फ्फरनगर में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी घायल, पुलिस पर झोंका फायर, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी घायल, पुलिस पर झोंका फायर, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

सांसद हरेंद्र मलिक ने जताई चिंता

मुज़फ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने भी इस मौके पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। कश्यप समाज में इस घटना को लेकर व्याप्त आक्रोश और सियासी दखलंदाजी ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 310

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

वाशिंगटन/तेल अवीव। मध्य-पूर्व में चल रहा सैन्य संघर्ष अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसकी आग अंतरराष्ट्रीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश