गुरुग्राम: निवेश करके मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

On

-व्हाट्सएप ग्रुप व फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से मुनाफा का दिया था प्रलोभन

गुरुग्राम। वाट्सएप ग्रुप व फर्जी मोबाइल एप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग एवं आईपीओ में निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी चाइनीज बॉस के निर्देशों पर साइबर ठगी से बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई राशि को दूसरे बैंक खातों (लेयरिंग) में ट्रांसफर करने की वारदातों में अंजाम देने में आरोपी संलिप्त थे।

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2025 को एक पीडि़त व्यक्ति द्वारा पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर जिला गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दी गई। जिसमें आरोप लगाया गया कि वाट्सएप ग्रुप व फर्जी मोबाइल ऐप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग एवं आईपीओ में निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। इस शिकायत पर पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर में केस दर्ज किया गया। थाना प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने इस मामले की जांच करते हुए इस संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया। इस अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विशाल निवासी गांव खोड़ा, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), धर्मेंद्र निवासी गांव खोड़ा जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) व असलम निवासी गांव खिजरा, जिला हापुड़ (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विशाल व धर्मेंद्र को गांव खोड़ा, गाजियाबाद से गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी असलम को लक्ष्मी नगर, दिल्ली से गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।

पुलिस ने बरामद किए 22 मोबाइल व एक लैपटॉपपुलिस हिरासत रिमांड के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस केस में ठगी गई राशि में से तीन लाख रुपये एक रतिक अहमद नामक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। रतिक के उस बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिमकार्ड आरोपी विशाल रखता था। बाद में आरोपी विशाल ने यह सिमकार्ड अपने एक अन्य साथी को प्रयोग करने के लिए दे दिया था। आरोपी विशाल व धर्मेंद्र ने यह भी स्वीकार किया कि ये साइबर ठगी करने वाले आरोपी असलम के लिए कार्य करते थे और इन्हें प्रतिमाह 20 हजार रुपये वेतन के रूप में मिलते थे।

बीती 11 जनवरी 2026 को लक्ष्मी नगर, दिल्ली स्थित आरोपी असलम के किराए के मकान पर पुलिस टीम द्वारा रेड करके उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा रेड एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जा से 22 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद किया गया है। आरोपी असलम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने वह कमरा 20 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया हुआ था। वह अपने अन्य साइबर ठगों के कहने पर ठगी की रकम को एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते (लेयरिंग) में ट्रांसफर करने का कार्य करता था। जिसके बदले उसे ट्रांसफर की गई राशि का एक प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी धर्मेंद्र के विरुद्ध उत्तर-प्रदेश व दिल्ली में साईबर ठगी करने से संबंधित तीन केस, आरोपी असलम के विरुद्ध नोएडा में साइबर ठगी करने का एक केस पहले से दर्ज है।

वेनेजुएला की तरह ही ईरान पर कार्रवाई को लेकर विचार कर रहे ट्रंप, बोले- हफ्तों तक चल सकती है सैन्य कार्रवाई ये भी पढ़ें  वेनेजुएला की तरह ही ईरान पर कार्रवाई को लेकर विचार कर रहे ट्रंप, बोले- हफ्तों तक चल सकती है सैन्य कार्रवाई

Views: 222

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

15 लाख के बजट में सबसे दमदार SUV Mahindra Scorpio N नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो गांव की कच्ची सड़कों पर भी मजबूती से चले और...
ऑटोमोबाइल 
15 लाख के बजट में सबसे दमदार SUV Mahindra Scorpio N नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो टिंडे की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती...
कृषि 
टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

आगरा। होली के त्योहार के बीच आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम