हनी सिंह ठंड को लेकर दिए बयान पर घिरे, अयोध्या के संत बोले-सिंगर समाज के लिए कलंक
अयोध्या। मशहूर सिंगर हनी सिंह अपने एक शो के दौरान दिए बयानों के लिए विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हनी सिंह दिल्ली की ठंड को लेकर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं, जिसके बाद से वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। अयोध्या के साधु-संतों ने हनी सिंह के बयानों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें समाज के लिए कलंक बताया।
ये लोग सस्ती लोकप्रियता और पैसे के लिए समाज को गर्त में धकेल सकते हैं। माताओं-बहनों के लिए जो शब्द उन्होंने निकाले, वह पूरी तरह निंदनीय है। उन्हें दिल्ली के समाज से माफी मांगनी चाहिए। महामंडलेश्वर विष्णु दास ने कहा कि हनी सिंह एक सिंगर हैं, लेकिन वे अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उनकी यह मानसिकता समाज में गंदा संदेश भेज रही है। ऐसे लोगों को धार्मिक बातें करनी चाहिए, लेकिन वे अश्लीलता की बात करते हैं। मौसम तो कुदरत की देन है। ठंड को लेकर ऐसे बयान देना उचित नहीं है। उन्हें दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए। हम सभी साधु-संत उनकी निंदा कर रहे हैं। हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
