आम्रपाली दुबे की फिल्म 'सास बहू यमराज' का गाना रिलीज
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'सास बहू यमराज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता विक्रांत सिंह नजर आएंगे। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का नया गाना 'सासुजी सुनीं' रिलीज कर दिया।
भोजपुरी दर्शकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। अब वे फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। गाने में सास-बहू के बीच की नोकझोंक को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। आम्रपाली इसमें अपनी सास को मनाती हुई नजर आ रही हैं। गाने का माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों की मिठास और तकरार को बखूबी से दर्शाया गया है।
आम्रपाली ने इस गाने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर गाने का पोस्टर शेयर कर लिखा, "सासुजी सुनीं रिलीज हो चुका है।"इस गाने को अल्का झा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और ओम झा ने म्यूजिक तैयार किया है। संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं। इसमें आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का नाम ही दर्शाता है कि इसमें सास और बहू के रिश्ते को हास्य और ड्रामा के साथ दिखाया जाएगा। भोजपुरी दर्शकों के बीच सास-बहू की कहानियां हमेशा से लोकप्रिय रही हैं। मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया।
फिल्म में आम्रपाली दुबे विक्रांत सिंह के साथ कोर्ट मैरिज कर अपने ससुराल जाती हैं, लेकिन लड़के की मां कलावती को शादी मंजूर नहीं होती। बाद में समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री होती है, जो कहानी को नया रंग देगी। इसमें कलावती और आम्रपाली दोनों यमराज को भाई बना लेती हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां