रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर, सास-बहू के रिश्तों की कहानी

On

मुंबई। 'मधुमति' और 'फसल' फिल्मों से पहले ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता है। पारिवारिक और रिश्ते के बदले रंग को दिखाती उनकी अपकमिंग फिल्म 'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को देखकर फैंस का कहना है कि हर घर में आम्रपाली जैसी बहू ही होनी चाहिए। भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी सास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका घर में एकाधिकार चलता है और वह अपनी बहुओं को अपने नियंत्रण में रखती है।

 

तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू ये भी पढ़ें  तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू

ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी

हालांकि, आम्रपाली का किरदार काफी सशक्त दिखाया गया है, जो घर में प्रवेश करते ही सास के वर्चस्व को चुनौती देता नजर आता है। फिल्म में मुख्य मोड़ ससुर के निधन के बाद आता है, जब समय का चक्र बदलते ही अन्य बहुएं सास पर अत्याचार करना शुरू कर देती हैं। ऐसे में पुरानी कड़वाहट को भुलाकर आम्रपाली अपनी सास के ढाल की तरह खड़ी होती हैं और उन्हें सम्मान वापस दिलाने का बीड़ा उठाती हैं। फिल्म में एक ही जीवन के बदलते दो पहलुओं को दिखाया गया है, जहां गुस्सा होने के साथ-साथ मुसीबत आने पर एकजुटता भी दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर पारिवारिक है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत

 

फिल्म में आम्रपाली के अलावा,अंशुमान सिंह, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह और उमाकांत राय भी है और हर किसी का किरदार शानदार है। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुदुरी ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने किया है। 'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि टीवी पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में आम्रपाली की 'मधुमति' ओटीटी प्लेटफॉर्म 'स्टेज' पर रिलीज की गई है, और दर्शक फिल्म पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं।

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

देहरादून। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। हरिद्वार...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव