फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, सोने के दाम 500 रुपए से अधिक और चांदी के 1,000 रुपए से घटे

On

 नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को फिर एक बार गिरावट देखी गई, जिससे सोना 500 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतें 1,000 रुपए प्रति किलो से अधिक कम हो गई हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,23,354 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 553 रुपए की कमी को दर्शाता है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,12,992 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,13,499 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 92,516 रुपए हो गया है, जो कि पहले 92,930 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

और पढ़ें फेस्टिव सीजन में यूपीआई का धमाका: प्रतिदिन 94,000 करोड़ रुपए तक पहुंचा डिजिटल लेनदेन

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत 1,051 रुपए घटकर 1,51,450 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,52,501 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 3,700 रुपए से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 10,600 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई। हाजिर बाजार के उलट वायदा में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,23,765 रुपए और चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,48,923 रुपए पर था।

और पढ़ें दिवाली के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स 734 अंक बढ़ा, निफ्टी 26,000 के पार

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर आज सोने की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली। हालांकि, बीते दिनों हुई गिरावट की वजह बड़ी तेजी के बाद मुनाफावसूली और अमेरिका की भारत और चीन के बाद ट्रेड समझौते को लेकर बातचीत होना है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतिगत सोच में बदलाव को लेकर अनिश्चितता के कारण मामूली तेजी आई। इसकी वजह निवेशकों का निचले स्तरों पर फिर से निवेश करना था।

और पढ़ें भाई दूज पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, प्रमुख शहरों में भाव टूटा

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मेष : कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

योग्य शासक और जागरूक प्रजा से ही राष्ट्र का विकास संभव

राष्ट्र तभी उन्नति करता है और जनता सुखी रहती है, जब उसका शासक वीर, धीर और योग्य होता है। ऐसा...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
योग्य शासक और जागरूक प्रजा से ही राष्ट्र का विकास संभव

CM नायब सिंह सैनी ने SC-BC छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा की

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
CM नायब सिंह सैनी ने SC-BC छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा की

भीलवाड़ा में पेट्रोल पंप पर एसडीएम और कर्मचारियों की मारपीट, वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया में हलचल

Maharashtra News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एसडीएम छोटू लाल शर्मा और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच हुए मारपीट का वीडियो...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
भीलवाड़ा में पेट्रोल पंप पर एसडीएम और कर्मचारियों की मारपीट, वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया में हलचल

पंचकूला में संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई जांच पर मंथन, एसआईटी कर रही मोबाइल और सोशल मीडिया डेटा की गहन पड़ताल

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर (35) की संदिग्ध मौत की...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
पंचकूला में संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई जांच पर मंथन, एसआईटी कर रही मोबाइल और सोशल मीडिया डेटा की गहन पड़ताल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS के तबादले, देखें सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने गुरुवार को दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS के तबादले, देखें सूची

दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद सेक्टर-4 में उद्योग और नवाचार का केंद्र, एमडीए की महत्वाकांक्षी योजना जल्द आमंत्रित करेगी प्रस्ताव

Moradabad News: मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने दिल्ली रोड स्थित नया मुरादाबाद सेक्टर-4 में खंडहर सोर्सिंग हब और गोदाम परिसर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद सेक्टर-4 में उद्योग और नवाचार का केंद्र, एमडीए की महत्वाकांक्षी योजना जल्द आमंत्रित करेगी प्रस्ताव

सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने चार बाइक चोर गिरफ्तार किए, अवैध असलहा और चोरी की दो बाइक बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने बाईक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने चार बाइक चोर गिरफ्तार किए, अवैध असलहा और चोरी की दो बाइक बरामद

सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो चरस बरामद की

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस व मिशन शक्ति टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो चरस बरामद की