Tuesday, April 29, 2025

विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और जेठ सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ। किठौर के मोहल्ला सलातीन में बुधवार को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी। महिला ही शादी को तीन महीने ही हुए थे। महिला पीसीएस अधिकारी बनना चाहती थी। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव मेरठ-गढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास, जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के खालिद पुत्र हसमत ने बताया कि उनकी बेटी शीबा की शादी कस्बे में ही 17 फरवरी, 2023 को फैजान पुत्र मारूफ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से शीबा के ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। उसे परेशान करके पिटाई करते थे। इसकी शिकायत शीबा ने फोन कर परिजनों से की थी।

पिता ने बताया कि शीबा का फोन आया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। रात को जान से मारने की बात कह रहे हैं। परिवार वालों ने सुबह तक इंतजार करने को कहा। सुबह शीबा के ससुराल से फोन आया और जल्द आने की बात कही। इसके बाद परिजन ससुराल पहुंचे तो वहां शीबा का शव मिला। ससुराल वाले फरार थे। सूचना पर किठौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय