Monday, February 24, 2025

नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ काफी सख्त हो गई है। आज से पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ चालान काटने के साथ-साथ मुकदमा दर्ज करवाना भी शुरू कर दिया है। सुबह से ही यातायात पुलिस के आला अधिकारी से लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर विभिन्न जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नजर आए। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शीध्र ही गति सीमा का पालन न करने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू करने की तैयारी की जा रही  है।

पुलिस उपयुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि सर्दियों में घने कोहरे के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सख्ती शुरू की गई है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत के साथ ही यातायात पुलिस ने तेवर सख्त कर लिए हैं। बेलगाम वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन और यातायात विभाग विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड पर गति सीमा का उल्लंघन पर 468 चालान कटे गए।

वहीं यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड समेत शहर की कई सड़कों पर नई गति सीमा लागू हो गई है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यमुना और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे समेत सात सड़कों पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा कम कर दी गई है। यमुना और नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी प्रति घंटे कर दी गई है।

वहीं भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। वहीं एलिवेटेड रोड पर छोटे वाहनों की गति सीमा 50 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के 40 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। जबकि रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-56 टी-प्वाइंट, सेक्टर-18 से सेक्टर-60 अंडरपास, कालिंदी कुंज से सेक्टर-122 (एमपी रोड 3) पर वाहनों की गति सीमा 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय