Thursday, September 19, 2024

शामली में रेत खनन स्टाक पर फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

शामली। जनपद के मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित रेत खनन के स्टाक पर मौजूद सो रहे मजदूरों के ऊपर कार सवार चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद कार सवार फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में रेत के स्टाक पर काम करने वाले दो मजदूरों तालिब व वली निवासी बिडौली सादात गोली लगने से घायल हो गये।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है।

 

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रेत खनन के स्टाक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करते हुए बदमाश कैद हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय