Sunday, April 27, 2025

मुज़फ्फरनगर में चेयरमैन ने किया औचक निरीक्षण, पालिका में गायब कर्मचारियों को दी सख्त नसीहत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को परखने तथा टाउनहाल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ कर्मचारी अपने पटल से नदारद पाये गये।

उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वो अपने पटल पर उपस्थित रहें। भविष्य में गायब मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका के कर विभाग, टीएस कार्यालय, लाइसेंस विभाग, बिलिंग काउंटर, मुख्य कार्यालय, निर्माण, पथ प्रकाश, जलकल आदि अन्य विभागों का निरीक्षण करते हुए पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति को चैक किया।

[irp cats=”24”]

इस दौरान कुछ कर्मचारी अपने पटल से नदारद पाये गये। उनके बारे में पता किया गया, तो दूसरे कार्यक्रमों की ड्यूटी में होने की बात सामने आई। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ऐसे कर्मचारियों को अपने पटल पर पूरे समय उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए, वो समय निकालकर दूसरे कार्य निपटाये। यदि भविष्य में ऐसा पाया गया, तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी, इसके साथ ही उन्होंने पालिका में सुभाष मूर्ति के समक्ष बनाये जा रहे पालिका के मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

वहां पर उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्तापरक मानकों के आधार पर निर्माण सामग्री उपयोग करने के साथ ही समय से कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये, इसके अलावा पथ प्रकाश विभाग में निरीक्षण करते हुए शहरी क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों को लगाने के कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। कच्ची सड़क पर चल रहे स्ट्रीट लाइट पोल निर्माण कार्य को लेकर भी निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के कर निर्धारण अधिकारी नरेश कुमार शिवालिया, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, रविकांत शर्मा, शौकत अंसारी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय