Tuesday, April 22, 2025

नोएडा में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने 6 सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्य क्षेत्र में बदलाव

नोएडा। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता हटने के बाद गौतमबुद्व नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की उद्देश्य से 6 सहायक पुलिस आयुक्तों का तबादला इधर से उधर कर दिया है। सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादला होने के बाद चर्चा है कि जल्द ही नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के कुछ थाना प्रभारियों को भी इधर से उधर करते हुए कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जायेगा।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद गौतमबुद्व नगर में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने को उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ने एसीपी पवन कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त-प्रथम ग्रेटर नोएडा बनाया है। उन्होंने बताया कि एसीपी अमित प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (द्वितीय) ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि  रामकृष्ण तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एसीपी सुशील कुमार गंगा प्रसाद को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा क्षेत्र बनाया गया है।

 

उन्होंने बताया कि रमेश चंद्र पांडे सहायक पुलिस आयुक्त को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं राजकुमार मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त लाइन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सहायक पुलिस सहायकों के तबादला होने के बाद चर्चा है कि जल्द ही कुछ थाना प्रभारियों के तबादले होंगे।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में जिला प्रशासन ने ’हमारा संविधान, हमारा विश्वास’ कार्यक्रम में डा. अंबेडकर को किया नमन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय