Wednesday, April 2, 2025

दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को सीएम योगी का तोहफा, 46% DA के साथ बोनस का ऐलान

लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यानी महंगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होने लिखा “ उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा सात हजार रुपये) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय