Monday, April 14, 2025

यूपी में कांग्रेस ने किया 133 अध्यक्षों का एलान, सतपाल मुज़फ्फरनगर जिलाध्यक्ष, रंजन मित्तल शहर अध्यक्ष बने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी गुरुवार को जिला व शहर अध्यक्षों के नामों का एलान कर दिया। इस सूची में बेहतर काम करने वाले जिलाध्यक्षों पर फिर से विश्वास जताया गया है तो वहीं सही से काम न करने वालों को बाहर का भी रास्ता दिखाया गया है।

गाजियाबाद में राम कथा की कलश यात्रा में बवाल, विधायक के कपड़े फटे, धरने पर बैठे विधायक, कमिश्नर व मुख्य सचिव को चेतावनी

लोकसभा चुनाव में 7 सीट पर जीत के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने की कवायद शुरु कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है।

‘अभी मूर्छित पड़े हुए हैं, दिखाई नहीं दे रहे’, सोनीपत कोर्ट में केजरीवाल के पेश नहीं होने पर सीएम सैनी का तंज

इसके साथ ही पार्टी ने महानगर अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने अपने पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को दी है। इसके साथ ही कानपुर में पुराने कांग्रेसी पवन गुप्ता पर भरोसा जताया गया है और उन्हे महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में महानगर अध्यक्ष पद पर राघवेन्द्र चौबे और जिलाध्यक्ष पद पर राजेश्वर पटेल को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यह दोनों प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी बताये जा रहे हैं। वहीं बस्ती में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है और चित्रकूट में कुशल पटेल पर फिर विश्वास जताया गया है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में गर्ल्स कॉलेज से चुरा किये सैमसंग के 36 मोबाइल, चौकीदार दबोचा, 23 मोबाइल बरामद

“पीड़िता के कपड़े फाड़ना, निजी अंगों को छूना रेप या रेप की कोशिश नहीं”- इलाहाबाद हाईकोर्ट

पार्टी ने मुज़फ्फरनगर में सतपाल कटारिया को जिलाध्यक्ष और रंजन मित्तल को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।  इनके अलावा अमरोहा में ओमकार कटारिया,सहारनपुर में संदीप राणा, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी को अध्यक्ष बनाया है।

एक्ट्रेस रश्मिका को जिम में पसीना बहाना पसंद, वर्कआउट की फोटो शेयर की

इसके साथ ही अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय,मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूरी सूची इस प्रकार है –

 


- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय