Friday, April 11, 2025

कांग्रेस ने दोहराई मनमोहन की बात, माफी मांगे पार्टी- यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के मुस्लिमों पर संसाधनों के हक संबंधित बयान को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर दोहराया है और पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

डॉ यादव ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस के संपत्ति सर्वे के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज किया। उन्होंने कहा कि हम किसी एक वर्ग के लिए नहीं हो सकते, सभी वर्गों का संसाधन पर हक होता है, केवल एक वर्ग का संसाधन पर हक होना, कौन सी बात है। तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, यह बात बहुत निंदनीय है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इसी बात को दोहराया है, इसकी हम निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं इस बात के लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन ब्रह्मा : भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को 442 टन खाद्य सहायता पहुंचाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय