Friday, April 18, 2025

देश को लेबर कंट्री बनाने की रची जा रही है साजिश: राकेश टिकैत

मोरना। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नष्ट हो चुकी फसलों को देखा तथा सरकार से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे, बाढ़ प्रभावित किसानों के बिजली के बिल सहित बैंक के कर्ज माफ करने की माँग की।

राकेश टिकैत ने साथ ही सरकार पर समाज को बांटकर राज करने व किसानों को अब जाति के नाम पर बांटने व देश को मजदूरों की कन्ट्री बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया।  शुकतीर्थ खादर में पहुँचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने बाढ़ के पानी से बर्बाद हुई फसलों को गहरे पानी के बीच पैदल खेतों में  जाकर देखा तथा बर्बाद फसलों को देखकर भारी दु:ख प्रकट किया। बाढ़ प्रभावित किसानों ने भाकियू नेताओं को अपनी व्यथा सुनाई।

इसके उपरांत भोकरहेड़ी में भाकियू नगर अध्यक्ष चौ. उदयवीर सिंह के आवास पर आयोजित पँचायत को सम्बोधित करते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश के कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सरकार के पास बाढ़ के बाद उत्पन्न  हुए हालात के लिये कोई योजना नहीं है। मदद के नाम पर केवल फोटो सेशन चल रहा है।जनपद में बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा दिया जाये व बैंक कर्ज तथा बिजली के बिल माफ किये जायें।

उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। सरकार किसानों को जाति के नाम पर बांटने की साजिश रच रही है। किसानों के दस साल पुराने ट्रैक्टर छीन कर तथा बिजली के बिल बढ़ाकर उन्हें गरीब बनाने की योजना पर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में मंत्रियों ने किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ

2047 तक 70 प्रतिशत कृषि भूमि का अधिग्रहण कर लिया जायेगा। देश को मजदूरों का देश बना दिया जायेगा। सरकार देश को गरीब बनाने की साजिश रच रही है। नागपुरिया हिन्दू भारतीय हिन्दू को लड़ाकर बांटने का काम कर रहे हैं। नागपुरिया हिन्दू देश मे धर्म जाति के नाम पर फूट डालने के बाद अब खाप चौधरियों में बंटवारा करने की फिराक में जुट गए हैं। बांटने वालों और लड़ाने वालों से सावधान रहना होगा। किसानों के अधिकारों के लिये एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। पैंठ बाजारों को समाप्त कर शॉपिंग मॉल स्थापित करने की सरकार की योजना है। जिससे गरीब आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

मण्डल अध्यक्ष नवीन राठी व जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि शुकतीर्थ में पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाढ़ व मोरना मिल के विस्तारीकरण को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला । जबकि स्थानीय मन्त्रियों ने बार-बार उन्हें बाढ़ व मोरना चीनी मिल की समस्या से अवगत कराया। शुकतीर्थ गंगा में सोलानी नदी के माध्यम से गंग नहर का पानी छोड़ा जायेगा। सरकार सोलानी नदी के किनारों पर बांध बनाये व नदी की खुदाई कराये अन्यथा सोलानी नदी में छोड़ा गये पानी से पुरकाज़ी व मोरना ब्लॉक् के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएंगी सरकार गंगा की सीधी धार शुकतीर्थ में लाये।

साथ ही मुजफ़्फरनगर के राजकीय इन्टर कॉलिज में आगामी 11 अगस्त को होने वाली ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने की अपील की गयी। व आगामी 18 सितम्बर को लखनऊ रैली में अधिक से अधिक संख्या में जाने की अपील की गयी।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में फोटोग्राफर से हुई थी लूट, 3 बदमाश गिरफ्तार, लूटे गए वीडियो कैमरे समेत लूट का माल बरामद

इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबूराम तोमर, राजेश सहरावत, नवीन राठी, विकास चौधरी, पुष्पेन्द्र राठी, रामपाल सिंह, उदयवीर सिंह, सविंदर राठी, सुदेश कुमार, वरुण सहरावत, प्रवीण कुमार, मनोज सहरावत, चन्द्रवीर सिंह, सरदार अमीर सिंह, पलविन्दर सिंह, पवन राठी, बत्तू प्रधान, सुभाष मलिक, हवा सिंह, काजी मुबशशिर, मन्सूर अख़्तर, दिलशाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा ओमबीर सिंह ने की व संचालन योगेश शर्मा ने किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय