Monday, May 6, 2024

मोदी जी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढ़ा, दुनिया को भारत से उम्मीद: नड्डा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
भोपाल। आज अमेरिका और भारत के रिश्ते आसमान छू रहे हैं। मिस्र ने अपना सर्वोच्च सम्मान देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया को भारत से सबसे अधिक उम्मीद है। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को भोपाल आगमन पर स्टेट हैंगर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर उपस्थित पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के तहत करोड़ों कार्यकर्ताओं का डिजिटली मार्गदर्शन करेंगे। देश के 10 लाख बूथ पर टेलीविजन, लैपटॉप, फेसबुक के माध्यम से बूथ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में तीन हजार बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, प्रश्न भी पूछेंगे और जवाब भी देंगे। यह कार्यक्रम संगठन का अलग और बड़ा आयोजन है, जिसमें हर कार्यकर्ता संकल्प लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेता है। प्रदेश में हमारी सरकार है, शिवराज जी जैसे मुख्यमंत्री दिन-रात काम कर रहे हैं। मजबूत संगठन है, आपकी सरकारें हैं, आपके लोग हैं, नगरीय निकाय आपके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश में चलाए गए महाभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकास को जमीन पर उतारने का काम किया है। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

संघर्ष का शंख फुंक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं : शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे सेनापति जेपी नड्डा भोपाल पधारे हैं और कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कुशल नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नड्डा जी के नेतृत्व में आज संघर्ष का शंख फुंक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश की धरती पर स्वागत, वंदन, अभिनंदन : विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पधारे हैं। मध्यप्रदेश संगठन की दृष्टि से मजबूत प्रदेश है। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से संभव हुआ है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथों डिजिटलाइजेशन करके प्रदेश को देश में नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से मैं मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूं।

इस अवसर पर मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सत्यनारायण जटिया, मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, मोहन यादव, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, सीमा सिंह, प्रदेश मंत्री लता वानखेडे, विधायक कृष्णा गौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पंवार, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय