Friday, June 28, 2024

बहराइच में युवक को गोली मार मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका

बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में पिता को छोड़ कर घर लौट रहे युवक पर दबंगों ने फायर झोंक दिया। फायर के बाद से बाइक सहित गिरे युवक को पीटते हुए बाइक से उठा ले गए। घटना स्थल से लगभग तीन किमी दूर मरणासन्न हालत में उसे छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर एएसपी नगर और सीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे हैं।

दरगाह थाना क्षेत्र के नाजिरपुरा निवासी कादिर (25) बुधवार की देर रात अपने पिता लईक को छोड़ने दरगाह शरीफ गया था। जहां से वापस आते समय दरगाह थाने के पास उस पर तीन बाईकों पर सवार लोगों ने फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से युवक बाइक समेत गिर गया। जिसके बाद दबंगों ने उसे पीटते हुए जबरन बाइक पर बिठाया। घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और इसकी सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। युवक को पीटते हुए दबंग कोतवाली देहात के दोनक्का तिराहा ले गए और उसे मरा जान कर सड़क किनारे फेंक दिया। युवक को तलाशते हुए पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घटना की जानकारी पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह और सीओ सिटी राजीव सिसौदिया मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने दरगाह पुलिस को जल्द से जल्द दबंगों को गिरफ्तार करने को निर्देशित किया है।

पिता बोले ब्लोअर लगाने को हुआ था पूर्व में छोटा सा विवाद

घटना को लेकर पिता लईक ने बताया की पड़ोस रहने वाले हसीब ने उनके घर के ब्लोअर लगा दिया था। जिससे गर्म हवा आने पर उन्होंने विरोध किया था। जिस पर हसीब ने कई लोगों के साथ घर पर हमला किया था। प्रकरण में थाने एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद से हसीब जान से मारने की बात कह रहा था। हसीब ने ही लोगों के साथ उसके बेटे पर हमला किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय