Saturday, April 19, 2025

मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध थाने की होगी शीघ्र स्थापना, डीआईजी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक जनपद में साइबर अपराध थाना की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस उप-महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित साइबर अपराध थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने साइबर अपराध थाने की व्यवस्थाओं व थाना संचालन हेतु आवश्यक जनशक्ति/संसाधनों का जायजा लेते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध शरद चन्द शर्मा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हेमन्त कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रामाशीष यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर के सभी स्कूल आज 12 अप्रैल को रहेंगे बंद, शहर में गूंजेगी श्री बालाजी जन्मोत्सव पर भक्ति की धुन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय