Monday, April 21, 2025

मुज़फ्फरनगर निवासी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के बेटे का मेरठ में शव मिला, पास में मिली पिता की लाइसेंसी बंदूक

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव में दिल्ली पुलिस के सिपाही के बेटे का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिपाही के बेटे सिद्धार्थ का शव घर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पड़ा मिला, शव के पास में पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी मिली है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक सिद्धांत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल विजय कुमार का बेटा था। पुलिस की प्राथमिक जांच के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।  हालांकि जांच में अभी हत्या या आत्महत्या के कारण के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

मेरठ के सरधना रोड स्थित डिफेंस एन्क्लेव के रहने वाले विजय कुमार आर्मी से रिटायर्ड हैं। जो इस समय दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद तैनात हैं। विजय कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। विजय कुमार अपने परिजनों के साथ मेरठ के डिफेंस एन्क्लेव में रहते है। कांस्टेबल के परिवार में उनकी मां, पत्नी, दो बेटे सौरभ व सिद्धांत राठी था। छोटा बेटा सिद्धांत राठी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। रात सिद्धांत राठी अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था।

 

बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद सिद्धांत राठी तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया था। रविवार सुबह जब युवक काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई थी। परिजनों ने जब उसके कमरे के बाहर जाकर आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने खिड़की से देखा तो सिद्धांत का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसके शव के पास पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी थी।

यह भी पढ़ें :  श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को तमिलनाडु से मिला धमकी भरा संदिग्ध ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

एसपी सिटी आयुुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। युवक के आत्महत्या करने की आशंका है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय