Wednesday, April 23, 2025

देवबंद में नदी में मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

देवबंद। नदी में मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने बिना किसी कार्रवाई के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद तहसील क्षेत्र के नूनाबड़ी गांव निवासी मोहम्मद शौकीन का 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सादिक घर पर बिना बताए गांव के निकट स्थित हिंडन नदी में अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। बताया जाता है कि कुछ देर बाद उस के साथी वापस आ गए मगर सादिक मछली पकड़ने की कोशिश करता रहा, जानकारी के मुताबिक किशोर ने नदी के किनारे एक गहरे गड्ढे में अपना जाल डाला हुआ था।

शंका ज़ाहिर की जा रहे है कि पैर फिसलने से सादिक गहरे गड्ढे में जा गिरा, मौके पर किसी के न होने के कारण उसे समय पर मदद नहीं मिल पाई और काफी कोशिशों के बाद भी किशोर पानी से बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन अपने बच्चे का इंतजार करते रहे, जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद कुछ पता चलने पर वे नदी किनारे पहुंचे और कुछ संकेतों के आधार पर गहरे गड्ढे से किशोर की लाश तलाश करके निकाली गई। किशोर की मौत के करीब तीन घंटे बाद उसका शव बरामद हो गया।

[irp cats=”24”]

किशोर का शव देखकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद सादिक अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने ग़मगीन माहौल में बिना किसी पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय