Sunday, February 23, 2025

मेरठ के सोतीगंज में दिल्ली क्राइम ब्रांच की दबिश,एक गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों का कटान अब भी चल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम सोतीगंज पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम ने कई कबाड़ियों के यहां दबिश दी। हालांकि यहां कोई कबाड़ी घर पर नहीं मिला।

सोतीगंज के रहने वाले दानिश को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वह अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर वाहनों का कटान कराता है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर शुक्रवार को सोतीगंज लेकर पहुंची और दानिश के भाई गद्दू, जीशान पव्वा, अज्जू के घर दबिश दी।

 

हालांकि पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा तो टीम लौट गई। एसओ सदर बाजार शशांक द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कोई आमद दर्ज नहीं कराई है। उनके मेरठ में दबिश देने की सूचना मौखिक मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय