दिल्ली : विवेक विहार में घर में आग लगने से एक शिशु की मौत, बहन घायल

On
अर्चना सिंह Picture

 

नयी दिल्ली। दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक घर में आग लगने से एक शिशु की मौत हो गई और उसकी चार साल की बहन गंभीर रूप से झुलस गयी। पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दो बच्चों को गंभीर रूप से जलने के कारण लाया गया है।


शाहदरा के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा, "हमें शनिवार को अस्पताल से आग लगने की घटना के बारे में फोन आया, जिसके बाद तुरंत टीमें मौके पर भेजी गईं। घायल बच्चों की पहचान परी (4) और अंश (1) के रूप में हुई, जो झिलमिल के राजीव कैंप इलाके के रहने वाले हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चों को आग लगने से जलने की चोटें आईं।" उसी दिन बाद में, अस्पताल ने पुलिस को बताया कि एक साल के लड़के की इलाज के दौरान चोटों के कारण मौत हो गई। बच्चों की मां निशा ने उन्हें बताया कि यह घटना खाना बनाते समय हुई।

और पढ़ें संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसीः राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी


गौतम ने कहा, "उन्होंने बताया कि वह कुछ देर के लिए बाथरूम गई थीं, और बच्चों को कमरे में अकेला छोड़ दिया था।" उनके बयान के अनुसार, बिस्तर गैस स्टोव से लगभग डेढ़ फीट की दूरी पर था। उन्होंने बताया कि जब वह लगभग 15 मिनट बाद लौटीं, तो उन्होंने देखा कि बिस्तर में आग लगी हुई थी और दोनों बच्चे जल गये थें। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से बच्चों को तुरंत इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। गौतम ने कहा कि चार साल की लड़की का फिलहाल इलाज चल रहा है, जबकि मृत बच्चे के शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए सुरक्षित रखा गया है और शुरुआती जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है।

और पढ़ें डीयू में छात्रा उत्पीड़न को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लेखक के बारे में

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।...
बिज़नेस 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

बाराबंकी: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर,दो की मौत, एक गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मसौली थाना क्षेत्र के बिरौली गांव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर,दो की मौत, एक गंभीर

बस स्टैंड इलाके में भयावह आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

पुरुलिया। पुरुलिया शहर के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में रविवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफ़रा-तफ़री...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बस स्टैंड इलाके में भयावह आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना..जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान से संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गए। प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना..जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान से संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट...
Breaking News  बिज़नेस 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर,दो की मौत, एक गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मसौली थाना क्षेत्र के बिरौली गांव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर,दो की मौत, एक गंभीर

सेवा निवृत दरोगा पर बेटी की हत्या का आरोप,प्रेमी ने दर्ज कराया मुक़दमा, कंकाल बरामद

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत दरोगा ने प्रेम संबंध से नाराज होकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। हत्या...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
सेवा निवृत दरोगा पर बेटी की हत्या का आरोप,प्रेमी ने दर्ज कराया मुक़दमा, कंकाल बरामद

मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस की पशु चोर गिरोह से मुठभेड हो गई। जिसमें एक पशु चोर गोली लगने से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन सत्र 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की व्यापक सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ  शामली 
बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल