मेरठ। थाना जानी पुलिस की पशु चोर गिरोह से मुठभेड हो गई। जिसमें एक पशु चोर गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात में ग्राम पांचली से भैंसे चोरी की घटना में वांछित दो पशु चोर गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें एक पशु चोर गोली लगने से घायल हुआ। उसके कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर , 02 खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद बोलेरो पिकअप बरामद की गई है।
प्रभारी निरीक्षक थाना जानी के निर्देश में थाना जानी पुलिस पंजीकृत पशु चोरी के अभियोग मु0अ0सं0 591/2025 धारा 303(2)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्तों आसिफ पुत्र बाबू उम्र 40 वर्ष (घायल) और रमजान पुत्र इस्लामुद्दीन उम्र 27 वर्ष नि0गण मढियाई थाना सरधना को बाफर बम्बा से सिसौला की तरफ जाने वाले रास्ते से बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पशु चोरों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करने सम्बन्ध में थाना जानी पर मु0अ0सं0 611/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया है।