नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला इधर से उधर किया है। वहीं चर्चा है कि जल्द ही कुछ अधिकारियों और थाना प्रभारियों का तबादला इधर से उधर होगा।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह का प्रमोशन होने के बाद पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के पद पर तैनात किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक लखन सिंह यादव के तबादला होने के बाद उनकी जगह पर अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह को प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है।
पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर शैव्या गोयल को अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन बनाया गया है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त पवन कुमार मुख्यालय, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी, ऑपरेशन कनविक्शन व रिट सेल के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त उमेश यादव अपराध से संबंधित मामलों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही पुलिस विभाग में चर्चा है कि जल्द ही कुछ अधिकारियों और थाना प्रभारियों का तबादला इधर से उधर होगा। कई थाना प्रभारियों का कर्यक्षेत्र बदलते हुए नये लोगों को थाने का प्रभार सौंपा जा सकता है।