Friday, June 28, 2024

दिल्ली को जल्द मिलेगा पांचवां ओल्ड एज होम, मुख्यमंत्री ने दी संचालन की मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली में रह रहे बेसहरा बुजुर्गों को जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस पांचवां ओल्ड एज होम मिल जाएगा। दिल्ली सरकार ने पश्चिम विहार में सभी आधुनिक सुविधओं से लैस दिल्ली का पांचवां ओल्ड एज होम का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। साबित्री बाई फूले सीनियर सिटीजन होम नामक इस ओल्ड एज होम को जल्द ही बेसहारा बुजुर्गों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

96 बुजुर्गों के रहने की क्षमता वाले इस होम का औपचारिक रूप से संचालन के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी मंजूरी दे दी है और अब फाइल एलजी के पास भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अभी चार ओल्ड एज होम संचालित हो रहे हैं, जहां 505 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस ओल्ड एज होम के निर्माण में बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। इस होम में रहने वाले बुजुर्गों को निःशुल्क आवास, भोजन, कपड़े, बिस्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी, रेडियो और किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बुजुर्गों के लिए होम में एक मनोरंज केंद्र होगा। इसके अलावा, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी भरपूर ख्याल रखा जाएगा।

उनकी देखभाल के लिए डॉक्टर और फिजियोथेरेपी समेत अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। समाज कल्याण विभाग ने सावित्रीबाई फूल सीनियर सिटीजन होम का औपचारिक रूप से संचालन के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अनुमति मांगी थी, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है।

पहले से दिल्ली में चल रहे चार ओल्ड एज होम

दिल्ली में अभी कुल 4 ओल्ड एज होम का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। पहला ओल्ड एज होम साउथ-वेस्ट जिला के बिंदापुर में 1974 में निर्मित किया गया था, जहां 52 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की क्षमता है। दूसरा ओल्ड एज होम नार्थ दिल्ली स्थित अशोक विहार में ज्योतिबा फूल ओल्ड एज होम 2019 में शुरू हुआ, जिसमें 36 बुजुर्गों के रहने की क्षमता है।

तीसरा डॉ. बी.आर. अंबेडकर सीनियर सिटीजन होम पूर्वी दिल्ली के कांति नगर में संचालित हो रहा है, जहां 117 लोगों के रहने की व्यवस्था है। जबकि चौथा ओल्ड एज होम ताहिरपुर में संचालित हो रहा है, जहां 300 बुजुर्गों को रहने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कांतिनगर और ताहिरपुर में ओल्ड एज होम की शुरूआत 2022 में की गई थी।

ओल्ड एज होम में ये होंगी सुविधाएं

– शौचालय और स्नान घर के साथ 50 हवादार कमरे हैं, मनोरंजन केंद्र, आधुनिक रसोई एवं भोजन एरिया,

पार्किंग की सुविधा, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, निःशुल्क आवास भोजन, कपड़े और बिस्तर की सुविधा

केस वर्क और परामर्श सेवाएं, बुजुर्गों की चिकित्सा देखभाल, फिजियोथेरेपी, टीवी, रेडियो, पुस्तकें और भजन-कीर्तन कार्यक्रमों के साथ अन्य मनोरंजन सुविधाएं।

ओल्ड एज होम में रहने की पात्रता मानदंड

ओल्ड एज होम में दिल्ली के गरीब, निराश्रित और वृद्ध लोग प्रवेश ले सकते हैं, जिन की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है। जिनके पास भरण-पोषण के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है या रख-रखाव के लिए कोई सदस्य नहीं है।

प्रवेश की प्रक्रिया

होम में प्रवेश स्वैच्छिक आधार पर किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति को कुछ दस्तावेजों व प्रमाणपत्रों के साथ समाज कल्याण विभाग मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा शाखा के उप निदेशक अथवा अधीक्षक (वरिष्ठ नागरिक निवास) को आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, दिल्ली में निवास का प्रमाण-पत्र या अधिवास प्रमाण पत्र की कॉपी संलग्न करनी होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय