Thursday, September 19, 2024

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया उपचुनाव में सभी दस सीटों को जीतने का दावा

गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा जब भी सत्ता में रही है, बहु-बेटियों की आबरू के साथ हमेशा खिलवाड़ हुआ है। एक और मामला यह है कि कन्नौज में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में सपा का पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरफ्तार हुआ है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डिप्टी सीएम सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-छह स्थित एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में आए थे। उन्होंने कोलकाता में डाॅक्टर के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा, जो हुआ वह बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में हम सभी चिकित्सकों के साथ हैं। बच्ची के परिवार को हर स्थिति में न्याय मिलेगा। पूरा देश बच्ची के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सजा ऐसी हो कि सुनकर दरिंदों की आने वाली पीढ़ी की भी रूह कांप जाए। इस मामले में न्याय के लिए पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

 

साहिबाबाद के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से कहा कि वह कांग्रेस के युवराज की ओर से फैलाए गए झूठ और प्रलोभन के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरुआत करें। सुनील शर्मा ने कहा कि अब हमें एकजुट होकर हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ना है। इसके माध्यम से जाति के नाम पर, संविधान के नाम पर झूठे प्रलोभन के नाम पर अपनी राजनीति करने वाले तत्वों को आइना दिखाना है।

 

उन्होंने कहा, यह देश महापुरुषों के बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ सकता है, जिसके लिए मोदी और योगी सरकार दृढ़ संकल्पित है।डिप्टी सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उप चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

 

कार्यक्रम में विधायक अजीत पाल त्यागी, चौधरी राजा वर्मा, कृष्ण वीर सिरोही, आशा शर्मा, सुरेश कश्यप, डॉ केशव त्यागी, अरविंद भारतीय, राजेंद्र त्यागी, पवन गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय