बिहार चुनाव की तैयारी तेज: पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह संभालेंगे कमान, रोहतास में उतरा हेलिकॉप्टर

Bihar News: गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को डालमियानगर खेल मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। शाहबाद और मगध क्षेत्र के कुल 20 जिलों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। उनके स्वागत के लिए भाजपा नेताओं ने खेल मैदान से लेकर कैनाल रोड स्थित बैठक स्थल तक पूरे मार्ग को तोरण द्वार, बैनर और पोस्टरों से सजा दिया था।
आवागमन पर लगी रोक, प्रशासन ने की सख्त व्यवस्था
भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करेंगे शाह
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष के अनुसार, अमित शाह पार्टी सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों और मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक का मुख्य फोकस संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने पर है। अनुमानित 2,500 प्रमुख कार्यकर्ता इस बैठक का हिस्सा बने।
चुनाव जीत की रणनीति पर मंथन, बेगूसराय के लिए रवाना होंगे शाह
बैठक के बाद शाह बेगूसराय के लिए रवाना होंगे, जहां उनका अगला कार्यक्रम निर्धारित है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, शाह की यह यात्रा चुनावी जीत की रणनीति को धार देने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।