एसएसपी विनीत कुमार ने मकेर, गरखा और परसा थानों का किया औचक निरीक्षण
सारण। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त करने और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मकेर, गरखा और परसा थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तत्परता की जांच की और कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थानों के महत्वपूर्ण रजिस्टरों, फाइलों और अभिलेखों के रख-रखाव का अवलोकन किया। उन्होंने शस्त्रागार, मालखाना और हाजत व्यवस्था का जायजा लेते हुए परिसर की साफ-सफाई पर विशेष बल दिया।
एसएसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा की और उनके निष्पादन में हो रही देरी के कारणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलों का अंबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी लंबित कांडों का निपटारा समय सीमा के भीतर होना चाहिए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि थानों में आने वाले पीड़ितों और फरियादियों के साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो और अपराधियों में कानून का भय। उन्होंने फरियादों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि आम नागरिक को अपनी शिकायत दर्ज कराने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी ने रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित की जाए ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके। लंबित वारंट और इश्तेहारों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। शराबबंदी को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने और अवैध व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के अंत में विनीत कुमार ने अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, लेकिन किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि सारण पुलिस आम जनता की सुरक्षा, सेवा और पारदर्शी पुलिसिंग के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
