इंदौर का शास्त्री पुल चूहों ने कर दिया खोखला! लापरवाही की बुनियाद पर धंसा 72 साल पुराना इतिहास
Madhya Pradesh News: इंदौर नगर निगम की लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गई। रविवार सुबह 72 साल पुराने शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे सड़क पर करीब पांच फीट गहरा और सात फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह हादसा चूहों द्वारा पुल के नीचे बिल बनाने से हुआ। एक साल पहले ही निगम को इसकी जानकारी मिल गई थी, मगर न तो जांच हुई, न कोई मरम्मत कार्य।
चूहों ने बना दिए तीन फीट गहरे बिल
पुल के पुनर्निर्माण की तैयारी
नगर निगम के अधिकारी अब शास्त्री ब्रिज के फुटपाथ की खुदाई और दोबारा निर्माण की योजना पर काम कर रहे हैं। ब्रिज के नीचे की मिट्टी हटाकर पत्थर और सीमेंट का मिश्रण भरने का कार्य होगा, जिसके बाद मोटा स्लैब डालकर संरचना को मजबूत किया जाएगा। सोमवार शाम को नगर निगम और तकनीकी विशेषज्ञों ने स्थल निरीक्षण किया।
नवजातों पर हमला याद कर सिहर उठा शहर
शास्त्री ब्रिज से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एमवाय अस्पताल में भी हालात चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले पीडियाट्रिक आइसीयू में चूहों ने दो नवजातों के अंग कुतर दिए थे, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इंदौर की छवि देशभर में धूमिल हुई थी। अब यह सामने आया है कि एमवायएच की पूरी बिल्डिंग भी चूहों से खोखली हो चुकी है, जिस पर शासन नई इमारत बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।
रेलवे स्टेशन पर भी चूहों का राज
इंदौर रेलवे स्टेशन की स्थिति भी कम भयावह नहीं है। प्लेटफॉर्म और ब्रिज के नीचे चूहों के बिलों ने ढांचे की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन को अब तत्काल पेस्ट कंट्रोल और मरम्मत कार्य शुरू करने की सख्त जरूरत है।
