चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए आज नामांकन , पार्टियों ने अभी नहीं उतारे उम्मीदवार
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन का समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक तय किया गया है। हालांकि अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नामांकन के लिए केवल एक ही दिन निर्धारित किया गया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच एक बार फिर तालमेल हो सकता है। हाल ही में आप ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साथ मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते फोटो पोस्ट कर राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े किए थे।
वहीं, कांग्रेस की ओर से भी आप के साथ तालमेल की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की लगातार पार्षदों के साथ बैठकें कर रहे हैं। एच.एस. लक्की ने स्पष्ट किया है कि आप से औपचारिक गठबंधन नहीं, बल्कि केवल आपसी समझ होगी। प्रस्तावित समझ के तहत मेयर पद आप के खाते में जाएगा, जबकि वरिष्ठ उप मेयर और उप मेयर के पद कांग्रेस को मिलेंगे।
इस बार पहली बार मेयर का चुनाव हाथ खड़े करके किया जाएगा। अब तक मतदान सीक्रेट बैलेट के जरिए होता रहा है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हाथ खड़े कराकर मतदान सदन में खुले तौर पर होगा या बंद कमरे में।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
