राजस्थान में कड़ाके की सर्दी: माउंट आबू में पारा माइनस सात, सीकर में खेतों पर जमी बर्फ

On

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। शनिवार सुबह माउंट आबू में जगह-जगह बर्फ की मोटी परत जमी नजर आई। वहीं शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में भी खेतों और खुले स्थानों पर बर्फ जम गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, नागौर और अजमेर सहित कई जिलों में सुबह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच गया है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। शुक्रवार को राजस्थान के 10 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर ओले भी गिरे।

इसके चलते माउंट आबू, शेखावाटी और बॉर्डर एरिया के जिलों में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखा गया। बारिश और बादलों के कारण सूरज की तपिश कमजोर रही। जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर समेत करीब 15 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा गया। शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा। सीकर के रानोली गांव सहित कई ग्रामीण इलाकों में खेतों पर जमी बर्फ से फसलों के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। तेज सर्द हवा और शीतलहर के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में 24 और 25 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में 'अज्ञात बीमारी' का तांडव: 40 से अधिक पशुओं की मौत से मचा हड़कंप, दहशत में डूबे पशुपालक!

हालांकि इन दिनों उत्तर-पूर्वी जिलों और कुछ पश्चिमी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। वहीं 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में फिर आंधी-बारिश और घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में वायु प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आई है। जयपुर में जहां पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के आसपास था, वहीं शनिवार सुबह यह घटकर करीब 100 पर पहुंच गया।

और पढ़ें शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर रिलीज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

किराना दुकान में भीषण धमाका, 10 दुकानें तबाह, लाखों का सामान जलकर खाक

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाग में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे किराना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
किराना दुकान में भीषण धमाका, 10 दुकानें तबाह, लाखों का सामान जलकर खाक

अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर फैली खोई से हादसों का तांडव

अमरोहा। जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां शुगर मिल की घोर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर फैली खोई से हादसों का तांडव

“आपने जमकर ठाकुरवाद किया है” — योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ में क्या बोल गए महंत यति नरसिंहानंद

   गाजियाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर महंत यति नरसिंहानंद का एक बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“आपने जमकर ठाकुरवाद किया है” — योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ में क्या बोल गए महंत यति नरसिंहानंद

फास्टैग और अमेज़न गिफ्ट कार्ड के जरिए करते थे धोखाधड़ी..दो आरोपित गिरफ्तार..जानें कैसे बचें इस स्कैम से

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस टीम ने फास्टैग और अमेज़नगिफ्ट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
फास्टैग और अमेज़न गिफ्ट कार्ड के जरिए करते थे धोखाधड़ी..दो आरोपित गिरफ्तार..जानें कैसे बचें इस स्कैम से

केवाईसी अपडेट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, झारखंड व बंगाल से 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने केवाईसी अपडेट के बहाने बैंक ग्राहकों को ठगने वाले बड़े अंतरराज्यीय...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
केवाईसी अपडेट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, झारखंड व बंगाल से 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

किराना दुकान में भीषण धमाका, 10 दुकानें तबाह, लाखों का सामान जलकर खाक

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाग में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे किराना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
किराना दुकान में भीषण धमाका, 10 दुकानें तबाह, लाखों का सामान जलकर खाक

अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर फैली खोई से हादसों का तांडव

अमरोहा। जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां शुगर मिल की घोर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर फैली खोई से हादसों का तांडव

“आपने जमकर ठाकुरवाद किया है” — योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ में क्या बोल गए महंत यति नरसिंहानंद

   गाजियाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर महंत यति नरसिंहानंद का एक बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“आपने जमकर ठाकुरवाद किया है” — योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ में क्या बोल गए महंत यति नरसिंहानंद

जिम की आड़ में धर्मांतरण, फरार आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जिम के जरिए कथित धर्मांतरण कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
जिम की आड़ में धर्मांतरण, फरार आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित