मथुरा का यमराज मंदिर: दुनिया का एकमात्र स्थल, जहां यमराज की पूजा से बढ़ती है आयु

On

आपने शायद ही यमराज की पूजा या मंदिर के बारे में सुना होगा, क्योंकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि यमराज की पूजा करने से जल्दी मृत्यु प्राप्त होती है। लेकिन, एक ऐसा भी मंदिर है, जहां यमराज की पूजा करने से जीवन काल में वृद्धि होती है। हम बात कर रहे हैं, मथुरा की पवित्र धरती पर बसे विश्राम घाट पर स्थित यमराज मंदिर की। इसे यमुना यमराज मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, जहां एक साथ यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा होती है। मंदिर में मां यमुना चतुर्भुज रूप में विराजमान हैं और यमराज आशीर्वाद मुद्रा में दिखाई देते हैं।

 

और पढ़ें मन के जीते ही जीत है – भारतीय चिंतन परंपरा में सकारात्मक सोच की शक्ति

और पढ़ें  जब मन में उपजता है अभिमान, तब जन्म लेते हैं पाप

यहां आने वाले श्रद्धालु सिर्फ पूजा ही नहीं करते, बल्कि लंबी आयु और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यमराज की सच्चे मन से पूजा करने पर न केवल मृत्यु का भय दूर होता है, बल्कि आयु भी बढ़ती है। इस मंदिर से जुड़ी एक बेहद रोचक पौराणिक कथा भी है। कहते हैं कि भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने मथुरा आए थे। बहन ने उनका बहुत आदर-सत्कार किया और उन्हें 56 भोग का प्रसाद खिलाया। प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भी भाई दूज के दिन यमुना स्नान कर बहन के घर भोजन करेगा और यमुना-यमराज की पूजा करेगा, उसके जीवन में कभी अकाल मृत्यु नहीं होगी। तब से यह परंपरा आज तक चली आ रही है।

और पढ़ें कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर बनेगा आडल योग, मंगलवार को करें हनुमान पूजा और व्रत

 

दूसरी कथा के अनुसार, जब श्रीकृष्ण कंस का वध करने के बाद इस घाट पर विश्राम कर रहे थे, तभी यमराज वहां पहुंचे। लेकिन, ब्रह्माजी के आदेश के अनुसार, यमराज किसी भी जीवित मनुष्य के सामने नहीं आ सकते थे, जब तक उसकी मृत्यु का समय न आ जाए। इससे यमराज दुखी हो गए। श्रीकृष्ण ने उनकी भावनाओं को समझा और प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया कि इस स्थान पर उनका एक मंदिर बनेगा, जहां लोग आयु वृद्धि के लिए उनकी पूजा करेंगे। उसी समय से विश्राम घाट स्थित यह मंदिर मृत्यु के देवता यमराज के पूजन का अद्भुत स्थल बन गया। यहां हर साल भाई दूज और कार्तिक माह में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में एक बार पूजा करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है, और व्यक्ति को आत्मिक शांति प्राप्त होती है। 



 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक फेरबदल: महेंद्र सिंह यादव खतौली स्थानांतरित, अरविंद कुमार बने बुढ़ाना तहसीलदार

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी (DM) उमेश मिश्रा ने जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुढ़ाना तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव का स्थानांतरण खतौली...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक फेरबदल: महेंद्र सिंह यादव खतौली स्थानांतरित, अरविंद कुमार बने बुढ़ाना तहसीलदार

उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी में संशोधन को दी मंजूरी, नेपाल-तिब्बत-भूटान नागरिकों के लिए नए विवाह दस्तावेज़ मान्य

देहरादून। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी में संशोधन को दी मंजूरी, नेपाल-तिब्बत-भूटान नागरिकों के लिए नए विवाह दस्तावेज़ मान्य

ग्रेटर नोएडा में मेरठ जोन की अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित  रिज़र्व पुलिस लाइन्स के खेल मैदान में मेरठ जोन की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में मेरठ जोन की अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मेरठ में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई अहोई अष्टमी, माताओं ने रखा व्रत

मेरठ। मेरठ के शहरी और गांवों में अहोई माता का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के शास्त्रीनगर, मंगलपांडे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई अहोई अष्टमी, माताओं ने रखा व्रत

सलमान खान का 'बिग बॉस' में पलटवार: "मैं गैर-पेशेवर नहीं हूं, पसली टूटी थी"

मुंबई। बिग बॉस सीजन 19 की मेजबानी कर रहे सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में अपने आलोचकों को...
मनोरंजन 
सलमान खान का 'बिग बॉस' में पलटवार: "मैं गैर-पेशेवर नहीं हूं, पसली टूटी थी"

उत्तर प्रदेश

मेरठ में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई अहोई अष्टमी, माताओं ने रखा व्रत

मेरठ। मेरठ के शहरी और गांवों में अहोई माता का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के शास्त्रीनगर, मंगलपांडे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई अहोई अष्टमी, माताओं ने रखा व्रत

प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर 16 वर्षीय किशोर की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोरांव थाना क्षेत्र में खजुरी गांव के पास रविवार की रात ट्रैक्टर...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर 16 वर्षीय किशोर की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प! भाजपा नेताओं ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने की अपील

Moradabad News: मुरादाबाद के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर एक विशेष सम्मेलन आयोजित...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आत्मनिर्भर भारत का संकल्प! भाजपा नेताओं ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने की अपील

मुरादाबाद में गूंजी “विकसित भारत” की गूंज! महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में दिखाया गया बिल्डथॉन लाइव प्रसारण

Moradabad News: मुरादाबाद के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विकसित भारत बिल्डथॉन का लाइव प्रसारण बड़े उत्साह और जोश के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गूंजी “विकसित भारत” की गूंज! महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में दिखाया गया बिल्डथॉन लाइव प्रसारण