Friday, April 25, 2025

देवबंद में माँ श्री त्रिपुर बाला सुंदरी सिद्धपीठ के शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित किया गया

 
देवबंद। श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट (रजि.)देववृन्द द्वारा प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नवसम्वत्सर 2080 के प्रारंभ होने पर प्रथम नवरात्र को माँ श्री त्रिपुर बाला सुंदरी सिद्धपीठ के शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित किया गया। संरक्षक सुशील सिंघल बब्बल द्वारा पूजा-अर्चना की गई।
पूजन पंडित विनय शर्मा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम को ट्रस्ट के संरक्षक सतीश गिरधर व शिवराज सिंह रोड़ ने भी संबोधित किया।
सनातन धर्म द्वारा 101 ध्वज तैयार कराकर मय डंड के वितरित किये गए। जिन्हें सनातनियों ने प्रथम नवरात्र पर अपने घरों व प्रतिष्ठान पर स्थापित किये। कार्यक्रम में ट्रस्ट के महामंत्री रितेश बंसल,विपिन गर्ग,अरविंद मंगल, घनश्याम गुप्ता, संजय गुप्ता,अरविंद बंसल, विनय कुच्छल, प.शशिकांत शर्मा, प.कैलाश शर्मा, मोहल लाल कोरी, विकास त्यागी, राजेश अनेजा, अरविंद मंगल, जितेंद्र गोयल, राजकुमार जाटव, दीपक धीमान, खेमकरण कश्यप, अमित सिंघल, रघुनंदन प्रसाद, डॉ सेवाराम, प.विशाल शर्मा आदि काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता द्वारा किया गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय