Saturday, May 18, 2024

भारी बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर 14 जुलाई को बंद रहेंगे गौतमबुद्ध नगर के सारे स्कूल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। भारी बारिश और यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने आदेश जारी किया है कि 14 जुलाई को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि 14 जुलाई को कक्षा 12 तक के जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे खादर और निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में भी भारी बारिश की संभावना है इसीलिए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद और अन्य बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा।

गौरतलब है कि यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है और खादर क्षेत्रों में कई जगह पर जलभराव है। सेक्टर-125 से लेकर 135 तक खादर क्षेत्र में पानी भरा हुआ है।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय