Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर में बारिश के चलते तीन गरीब परिवारों के घर और दीवारें हुई धराशाई,पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

सहारनपुर (छुटमलपुर)। सहारनपुर जनपद में लगातार हो रही बारिश से ग्राम चौबारा में बीती मंगलवार की देर रात्रि तीन गरीब परिवारों के मकान की दीवारें धराशाई हो गई हैं। मकान की दीवार गिरने से घर में रखा सारा समान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं। मकान की दीवार गिरने की सूचना पर हल्का लेखपाल मनोज कुमार ने मौका मायना कर मदद का भरोसा दिलाया है।
मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड मुज़फ़्फ़राबाद के ग्राम चोबारा में बीती मंगलवार देर रात हुई तेज़ बारिश से चौबारा निवासी नदीम, शहजाद और नईम के मकान की दीवार धराशाई हो गई। पीड़ित परिवार उस वक्त आंगन में सोए हुए थे जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राव कामिल राणा ने लेखपाल को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हल्का लेखपाल मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर मदद का आश्वासन दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय