Monday, June 5, 2023

मेरठ में टेंपो-कार की टक्कर में आठ लोग घायल, कार चालक हिरासत में

मेरठ। एनएच-58 स्थित मटौर गांव के सामने सवारियों से भरे एक टेंपो में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार आठ सवारी घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और यातायात सुचारू कराया।

- Advertisement -

दौराला चौराहे से एक टेंपो सवारी लेकर खतौली जा रहा था। मटौर गांव के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सवारियों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घायल सवारियों को सीएचसी में भर्ती कराया।

पुलिस ने कार सवार गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र नेपाल निवासी देवरंजन राव और लखनऊ निवासी फैज अहमद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर जाम पर काबू पाया।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि कार की तलाशी ली तो उसमें से गांजा और पेपर बरामद हुए। कार सवार नशे में थे, जिस कारण हादसा हुआ। पुलिस दोनों कार सवार का मेडिकल करा रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय