Sunday, February 23, 2025

गाजियाबाद में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुंबिनी अपार्टमेंट के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर अचानक दो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी।

 

संजीव बालियान को मिला शुक्रतीर्थ के संतों का भी समर्थन, बोले-डिस्टलरी की ईंट से ईंट बजा देंगे !

 

वारदात बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे की है। बाइक सवारों ने पहली फायरिंग के बाद बाइक दौड़ा दी, लेकिन कुछ दूर बाद बाइक गिरने पर दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। इस दौरान दोनों युवकों के पैर में लगी।

मुज़फ्फरनगर में आईआईए व यूपी नेडा की बैठक में सौर ऊर्जा पर चर्चा, 600 किलोवाट सोलर प्लांट का हुआ शुभारम्भ

 

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बागपत के खामपुर लुहारी निवासी केतन और जनता मजदूर कॉलोनी वेलकम दिल्ली निवासी आफताब उर्फ लुकमान को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, छिनैती, आर्म्स एक्ट समेत कई अपराधों के आरोप में 40 से भी ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय