Tuesday, April 22, 2025

 नोएडा में घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत, विरोध करने पर चलाई गोली

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला के साथ 3 लोगों ने घर में घुसकर अश्लील हरकत की। जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उसके ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कस्बा रबूपुरा में रहने वाली एक महिला ने थाना रबूपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि स्वतंत्र पाल, विशाल और दीपक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि एक आरोपी स्वतंत्र पाल पुराना हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, थाना पुलिस को मिला 20 हजार का इनाम
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय